Loading...
 

वाद-विवाद के लिए प्रेरणा

 

"Agora Speakers International एक उत्सुक स्वयंसेवकों का एक विश्वव्यापी गैर-लाभकारी संघ हैं जो लोगों को उनके पब्लिक स्पीकिंग, संचार, गहन सोच, वाद विवाद  और नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए समर्पित हैं।" 

Agora Speakers की स्थापना के समय से ही उद्देश्य की घोषणा में वाद विवाद मौजूद था। फिर भी, अब तक, शिक्षात्मक सामग्री में इसको नजरअंदाज किया गया हैं, और शिक्षात्मक कार्यक्रम और Agora गाइड के दूसरे पुनरावृत्ति के साथ, इसे संबोधित करने का समय आ गया हैं। 

एक शिक्षात्मक उपकरण के रूप में वाद विवाद के विशाल लाभों को दर्शानेवाले अनुसंधान का एक बढ़ता हुआ निकाय हैं: 

  • वाद-विवाद गहन सोच को बढ़ावा देता हैं, पब्लिक स्पीकिंग से कहीं अधिक (ऐलन बर्कोविट्ज, हंट और लाउडेन, १९९९), (हॉवेल, १९४३), (ग्रीनस्ट्रीट, १९९३) 
  • अनुसंधान कौशल सीखने के लिए कॉलेज परिसरों में वाद विवाद सबसे प्रभावी गतिविधि हैं। 
  • वाद विवाद सभी क्षेत्रों में करियर में प्रवेश करनेवाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता हैं (सेंटर, १९८२) (हॉब्स एंड चैंड्लर, १९९१) 
  • वाद विवाद में भागीदारी और बेहतर लेखन और सुनने के कौशल के बीच एक स्पष्ट संबंध हैं। (मेज़ुक, बोंडरेंको, स्मिथ और टकर, २०११), (पीटर्ज़, २००९),  (ह्यूज़मैन, वेयर एंड ग्रुनर, १९७२) 
  • समाज में वाद विवाद में भागीदारी और नेतृत्व के पदों की प्राप्ति के बीच बहुत अधिक संबंध हैं (कील और मैटलन, १९८४), (यून्यन, १९६०)
  • अनुभवी वाद विवाद करनेवालों का सामान्य जीवन में मौखिक आक्रमकता का स्कोर बहुत कम होता हैं (कोलबर्ट, १९९३)
  • वाद विवाद करने से विद्यालयों में विद्यालय छोड़ने की संभावना (लगभग तीन गुना) कम हो जाती हैं (एंडरसन एंड मेज़ुक,२०१२) 
  • वाद विवाद पूर्व प्रतिभागियों द्वारा सर्वाधिक समर्थित गतिविधियों में से एक हैं। वास्तव में, इसे छात्रों से लगभग एकमत (९९.२६%) समर्थन प्राप्त हैं, जो किसी भी अन्य शिक्षात्मक गतिविधि से अधिक हैं (पार्चर, १९९८)

 

Democrat Debate

 

कई वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ और वाद विवाद नियम प्रणालियाँ मौजूद हैं, उनमें से अधिकांश संसदीय प्रणाली और संसदीय प्रक्रिया (विशेषकर ब्रिटिश संसदीय प्रक्रिया) पर आधारित हैं। आमतौर पर, वे एक क्रम के साथ आगे बढ़ते हैं, की क्या और कब बोला जा सकता हैं और कब नए तर्क और सबूत पेश किए जा सकते हैं। हालाँकि, आज की तेजी से बढ़ती दुनिया में हमें बहस के अन्य रूपों को भी ध्यान में रखना चाहिए, विशेष रूप से टिवी, रेडियो या इसी तरह के मीडिया, जहाँ कार्रावाई बहुत कम व्यवस्थित और तेज़ी से बढ़नेवाली होती हैं, या वे वाद विवाद जैसे स्थितीयाँ जो बहुत अधिक लचिली होती हैं, जैसे की अदालत में कार्यवाही या व्यावसायिक तोल-मोल। 

वाद-विवाद की भी अपनी समस्याएँ हैं। प्राध्यापक नैन्सी टुम्पोस्की (टुम्पोस्की, २००४) के एक उल्लेखनीय पेपर ने बहस की के वाद विवाद द्वेतवाद की ओर जाता हैं, प्रतिभागियों को मुद्दों को केवल दो पदों के रूप में देखने के लिए राजी करता हैं और उन्हें जितने या हारने के प्रश्न की ओर केंद्रित करता हैं। इसके अतिरिक्त, कई अध्ययनों से पता चलता हैं, की महिलाओं और कुछ अल्पसंख्यक समूहों के सोचने और संवाद करने के तरीके के लिए बहस की प्रतिकुल प्रकृति स्वाभाविक नहीं हैं।

प्रस्तावित वाद-विवाद नियम के बीच एक नाजुक संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं: 

  1. सभाओं को ज़्यादा लंबा नहीं बनाना
  2. एक शिक्षात्मक उद्देश्य को प्रदान करना
  3. जितना हो सके उतना यथार्थवादी बनना
  4. ऐसे कौशल विकसित करना जिनका उपयोग वास्तविक शब्दों का वाद विवाद या वाद विवाद जैसी स्थितियों की एक विस्तृत शृंखला में किया जा सकता हैं। 
  5. क्लब में खराब माहौल नहीं बनाना।
  6. वाद विवाद को शून्य-योगवाले वर्गों से अधिक होने देना जिसमें सर्वसम्मति निर्माण को प्रोत्साहित करते हुए एक टीम जीतती हैं और दूसरी हार जाती हैं । 

मुद्दा (१) आवश्यकताओं को बदलकर हासिल करना सबसे आसान हैं की सभी सभाओं में न्यूनतम भूमिकाएँ होनी चाहिए ताकि क्लब पूरी तरह से शास्त्रीय सभा, या केवल वाद विवाद के लिए सभा, या दोनों का मिश्रण चुन सकते हैं, यदि समय पर्याप्त हो तो। हालाँकि, प्रति वर्ष कम से कम चार वाद विवाद करने की आवश्यकता होगी, जिसमें विपीई उनके आयोजन का प्रभारी होगा।  टीम की संख्या और प्रत्येक अनुभाग के लिए विपीई द्वारा दिए गए समय के आधार पर, एक वाद विवाद ३० से ९० मिनट तक चलने की उम्मीद हैं। 

हालाँकि हमें Agora क्लबों को वाद विवाद के क्लबों में बदलने से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह लक्ष्य नहीं हैं। यह खतरनाक हैं क्योंकि वाद-विवाद तैयार भाषणों की तुलना में अधिक मज़ेदार और अधिक रोमांचक होते हैं ताकि वे कुछ तरह की "व्यसन" पैदा कर सकते हैं। वाद विवाद को मौजूदा शिक्षात्मक कार्यक्रम को पूरक और विस्तारित करना चाहिए, न की इसे बदलना चाहिए। साथ ही, हमें यह भी याद रखना चाहिए की Agora वाद विवाद का लक्ष्य मुख्य रूप से उन सदस्यों के लिए शिक्षात्मक हैं जो उनमें भाग लेते हैं।


Contributors to this page: shweta.gaikar and agora .
Page last modified on Sunday August 1, 2021 20:33:29 CEST by shweta.gaikar.